💠 सौभाग्य की कहानी हरियाली तीज पर 💠
रूपनगर (पंजाब) | एस्ट्रोलोजर अनिल कौशल
(Know why every married woman wears new bangles on Teej) 27 जुलाई 2025 को मनाया जाने वाला हरियाली तीज महिलाओं के लिए सौंदर्य, आस्था और परंपरा का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दिन महिलाएं विशेष रूप से सोलह श्रृंगार करती हैं और नई चूड़ियाँ पहनती हैं। आइए जानते हैं नई चूड़ियों का महत्व और उन्हें खरीदने व पहनने से जुड़े शुभ-अशुभ दिन।

हरियाली तीज और चूड़ियों का महत्व
हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। यह पर्व विशेष रूप से विवाहित महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए पूरे दिन व्रत रखती हैं।
Trending Video 👉 – बुध ग्रह का 9th से 12th घर में PERSONALITY पर असर
चूड़ियाँ, खासकर कांच की चूड़ियाँ, भारतीय संस्कृति में सुहाग का प्रतीक मानी जाती हैं। हरियाली तीज पर नई चूड़ियाँ पहनना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। तीज के नज़दीक आते ही बाज़ारों में चूड़ियों और अन्य श्रृंगार की वस्तुओं की खूब खरीदारी होती है।
👉 नई चूड़ियाँ खरीदने और पहनने के शुभ और अशुभ दिन
कुछ विशेष दिन चूड़ियाँ खरीदने और पहनने के लिए शुभ माने जाते हैं, जबकि कुछ दिनों से बचना चाहिए।
👉 नई चूड़ियाँ कब खरीदें और पहनें?
रविवार और शुक्रवार को नई चूड़ियाँ खरीदना और पहनना सबसे शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इन दिनों नई चूड़ियाँ पहनने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
👉 चूड़ियाँ कब खरीदें और पहनें?
मंगलवार और शनिवार को नई चूड़ियाँ खरीदने या पहनने से बचना चाहिए।
मंगलवार: यह दिन मंगल देव का माना जाता है, जो आक्रामकता और अग्नि से जुड़े हैं। इस दिन श्रृंगार या चूड़ियाँ पहनने से वैवाहिक जीवन में तनाव आ सकता है।
शनिवार: यह शनि देव का दिन है, जो कष्ट, गंभीरता और उदासी से जुड़े हैं। इस दिन नई चूड़ियाँ खरीदने से बचना चाहिए।
यदि किसी अपरिहार्य कारण से आपको इन दिनों चूड़ियाँ पहननी ही पड़ें, तो तुलसी माता को अर्पित करने के बाद उन्हें पहनना शुभ माना जाता है।
इसके अलावा, कुछ लोग ग्रहण, अमावस्या और मासिक धर्म के दौरान चूड़ियाँ नहीं खरीदते या पहनते हैं, क्योंकि इन्हें धार्मिक रूप से अपवित्र माना जाता है।
👉 काँच की चूड़ियों का विशेष महत्व
काँच की चूड़ियाँ न केवल सुंदर दिखती हैं, बल्कि आध्यात्मिक और मानसिक लाभ भी देती हैं। ऐसा माना जाता है कि कांच की चूड़ियाँ पहनने से आसपास की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, जिससे वैवाहिक जीवन मधुर और सुखमय होता है।
- सौभाग्य प्राप्ति मंत्र:
- देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि मे परमं सुखम्। पुत्र-पौत्रादि समृद्धि देहि में परमेश्वरी।
